बिहार

पटना पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

पटना, रॉबीन राज। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Advertisements
Ad 1

अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियमित रात्रि गश्ती, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, तथा अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आगामी पर्व-त्योहारों सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था संधारण के लिए अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

Related posts

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

error: