बिहार

पटना पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, देखिये अलग-अलग मामलों की रिपोर्ट

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र में विगत 24 घंटों के दौरान कुल 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बढ़ते पुलिस दबाव के कारण 18 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है। अभियान के दौरान 63 वारंटों का निष्पादन एवं 02 कुर्की की कार्रवाई की गई। साथ ही, 150 लीटर अवैध देशी शराब और 01 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया

Advertisements
Ad 1

10 जुलाई 2025 को रानीतालाब थाना अंतर्गत ग्राम धना में रामाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वांछित मुख्य आरोपी मंटु कुमार ने 23 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उल्लेखनीय है कि घटना के एक दिन बाद, 11 जुलाई को आरोपी के घर से अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी भी की गई थी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं दानापुर थाना कांड संख्या 171/23 में दर्ज POCSO मामले में पटना पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं चार्जशीट के आधार पर माननीय न्यायालय एडजस्ट (XXII)-सह-विशेष न्यायालय POCSO, सदर, पटना ने आरोपी सोनू कुमार को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹20,000 का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: