बिहार

रामनवमी को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, जीपीओ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुगम आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा सोमवार को जीपीओ स्थित मल्टी-मोडल हब एवं मल्टीलेवल पार्किंग का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और दर्शनार्थियों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

Advertisements
Ad 1

यातायात पुलिस ने जीपीओ एवं आसपास के जंक्शनों पर जाममुक्त आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही मल्टी-मोडल हब, मल्टीलेवल पार्किंग और मिलर हाई स्कूल परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था-1), वरीय पुलिस उपाधीक्षक (द्वितीय) एवं पुलिस उपाधीक्षक (चतुर्थ, यातायात) सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। पटना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रामनवमी का पर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

error: