बिहार

जानीपुर रोड का जिलाधिकारी पटना ने किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के जिलाधिकारी ने बुधवार को फुलवारीशरीफ-जानीपुर रोड का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 21 फरवरी, 2025 को पटना जिला में प्रगति यात्रा के दौरान एम्स गोलम्बर-जानीपुर-पईनापुर-नेवा पथ के चौड़ीकरण की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही नौबतपुर लख के पास एक नए पुल के निर्माण की भी घोषणा की गई थी। महज चार दिनों के भीतर, 25 फरवरी को राज्य सरकार ने इन योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी थी।

Advertisements
Ad 1

इस परियोजना के अंतर्गत, लगभग 10.5 किलोमीटर लंबाई में एम्स गोलम्बर से लेकर पटना रिंग रोड (नेवा तक) दो लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना है। इसका कार्यान्वयन पथ निर्माण विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, पटना पश्चिम को निर्देशित किया है कि कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से पटना रिंग रोड से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर सहित पूरे पटना पश्चिमी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे विकास को नया आयाम मिलेगा। साथ ही, इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: