क्राइमबिहार

पटनासिटी: सब इंस्पेक्टर महिला ने अपने ही घर में किया सुसाइड!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना में 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर महिला ने मंगलवार को अपने ही घर में पंखे में लटक कर सुसाइड कर लिया है ۔प्रीति शर्मा पटना सिटी के चौक थाना इलाके लाल इमली अपने ही घर रह रही थी, पिछले 1 माह पूर्व क़रीब प्रीति शर्मा के पति ने भी सुसाइड कर लिया था जिसके बाद प्रीति शर्मा डिप्रेशन में थी और मंगलवार को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने चौक थाना को सूचित किया के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सब इंस्पेक्टर प्रीति शर्मा के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर प्रीति शर्मा बेगूसराय जिले में बरौनी थाना में सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर तैनात थी।

चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि मंगलवार की शाम परिजनों से सूचना मिली सुसाइड कर लेने की जिसके बाद घर के सदस्य और आसपास के लोगों के सामने घर का दरवाजा तोड़ दिया गया जिसके बाद मालूम चला कि पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जिसकी पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम से करवाई जा रही है और पूरे मामले की मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

error: