क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी : युवक को गोली मार हथियार लहराते अपराधी हुए फरार

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी: राजधानी में हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस का कंट्रोल ढीला पड़ता जा रहा है. राजधनी में अपराध का ग्राफ काफी ऊंचा हो गया है. अपराधी और चोर-उचक्के वारदातों को अंजाम दे कर फरार हो रहे है. ताजा मामला है पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के खाजेकलां सब्जी मंडी के पास की, जहां अपराधियों ने मनीष नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. वहीं गंभीर रुप से घायल मनीष को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं इस गोलीबारी से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: