बिहार

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा 15 नवंबर से!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष की नियमित व व्यावसायिक कोर्स की परीक्षाएं 15 नवंबर से होगी. इस बाबत परीक्षा नियंत्रक डॉ० महेश मंडल ने अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा को लेकर केंद्रों के निर्धारण का कार्य अंतिम चरण में है. कुछ दिन में ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद परीक्षार्थी आनलाइन विवि के अधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है. परीक्षा नियंत्रक डॉ० महेश मंडल ने बताया कि स्नातक पार्ट वन रेगुलर एवं व्यावसायिक कोर्स की परीक्षा परीक्षा 15 नवंबर से होगी. इसके लिए 38 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं. परीक्षा में एक लाख 20 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. स्नातक पार्ट टू की नियमित व व्यावसायिक कोर्स की परीक्षाएं एक दिसंबर से निर्धारित की गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: