बिहार

पथरदेवा एसएसबी जवानों ने 32 किलो गाजा किया जप्त, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर पंचायत स्थित भारत नेपाल सीमा से सटे पथरदेवा बीओपी के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या- 186 जिमराही गांव के पास से नेपाल से तस्करी कर ला रहे प्रतिबंधित 32 किलो गाजा बरामद किया है। वहीं तस्कर मौके का लाभ उठाकर नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा।

Advertisements
Ad 1

यह कार्यवाही बथनाहा मुख्यालय कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश के आलोक में फुलकाहा बीओपी अधीनस्थ पथरदेवा कैम्प प्रभारी के नेतृत्व में स्पेशल नाका टीम के द्वारा की गई है। टीम के द्वारा बरामद गाजा की कागजी कार्रवाई कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु बथनाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

Related posts

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक

टैक्स कलेक्शन में उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

डीएम ने पीएचईडी कार्यों की समीक्षा की, जलापूर्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

error: