बिहार

नवादा की ओर जा रही यात्री बस में अचानक लगा आग

पावापुरी(राकेश): ओपी थाना क्षेत्र इलाके के चोरसुआ गांव से आ रही है जहां बिहार शरीफ से नवादा की ओर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे यात्री बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह यात्री बस बिहार शरीफ से 50 से 60 यात्रियों को सवार कर नवादा की ओर जा रही थी तभी चोरसुआ गांव के समीप एनएच 20 पर चलती बस में अचानक आग लग गई।

Advertisements
Ad 1

आग लगने से बस के अंदर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन सभी यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस से कूद कर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पावापुरी ओपी थाना को दी गई।ओपी थानाध्यक्ष खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। हालांकि बस के अंदर आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।जिस यात्री बस में आग लगी है वह बस गोप ट्रांसपोर्ट का बताया जाता है।

Related posts

बालू की पर्याप्त आपूर्ति होगी, निर्माण कार्य पर असर नहीं होगा : डॉ प्रमोद कुमार

राजद नेता रामलाल की पिटाई कर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप, जानीपुर थाना में शिकायत

629 विद्यालयों में स्थापित होंगी मिनी सॉयल टेस्टिंग लैब, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी स्वीकृति

error: