बिहार

परसा बाजार थाना पुलिस ने चोरी के 7 मोबाइल व केटीएम बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को दबोचा

फुलवारीशरीफ, अजित। परसा बाजार थाना कांड संख्या 269/26 दिनांक 24.05.26, धारा-304 बीएनएस के अनुसंधान एवं छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी के 7 मोबाइल फोन एवं एक केटीएम बाइक के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बादल कुमार, पिता-मनोज कुमार, निवासी-संपतचक गोसाई मठ थाना गोपालपुर जिला पटना, रौनक राज, पिता-अखिलेश कुमार सिंह, निवासी-रामडीह चौक थाना पचरुखिया, रोशन कुमार, पिता-विनोद कुमार, निवासी-संपतचक नहर पर थाना गोपालपुर तथा संतोष कुमार, पिता-विनय मिस्त्री, निवासी-शीतजैन चक थाना गोपालपुर जिला पटना शामिल हैं।

थानाध्यक्ष मेनका रानी के अनुसार छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी के सात मोबाइल फोन और एक केटीएम बाइक बरामद की गई है. सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र