बिहार

प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। शनिवार को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस मासिक संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य दो महत्वपूर्ण थीम— “निपुण बनेगा बिहार हमारा” और “हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा”— का संदेश हर अभिभावक तक पहुँचाना रहा, ताकि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय से जुड़े रहें और किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।

Advertisements
Ad 1

फुलवारी शरीफ प्रखंड कॉलोनी स्थित विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान विद्यालयों ने विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति, भाषा एवं गणित विषय में निपुणता की स्थिति, विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों तथा समावेशी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ अभिभावकों के साथ साझा कीं. अभिभावकों को नवंबर माह के मासिक मूल्यांकन का परीक्षाफल भी दिखाया गया। नवंबर माह का स्टूडेंट ऑफ द मंथ वर्ग 3 की छात्रा पूजा कुमारी को चुना गया. शिक्षिका नीतू शाही के नेतृत्व में हुई इस पहल की सभी अभिभावकों ने सराहना की।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: