बिहार

पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। पारस एचएमआरआई पटना की ओर से रविवार, 9 नवम्बर को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बीपी, शुगर, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग समेत कई तरह की जांच और परामर्श मुफ्त दिए गए. शिविर में 488 मरीजों ने पारस एचएमआरआई की आधुनिक तकनीक के साथ जांच और अनुभवी डॉक्टरों से परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई. पारस एचएमआरआई के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को परामर्श दिया।

पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस एचएमआरआई आम जनता की सेवा के लिए समर्पित है. मरीजों के विश्वास और संबंध को बनाए रखने के लिए इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

डॉक्टरों की टीम में डॉ. बिकास सौरभ (इंटरनल मेडिसिन), डॉ. अभिषेक (न्यूरोलॉजी), डॉ. जसविंदर सिंह (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. जावेद अनवर (कार्डियोलॉजी), डॉ. चंदन (सीटीवीएस), डॉ. करण भार्गव (गैस्टेंट्रोलॉजी), डॉ. कुमार अभिषेक (पोमोलॉजी), डॉ. मसीहुल्लाह (जनरल सर्जरी), डॉ. आरएन टैगोर (ऑन्कोलॉजी), डॉ. बीएम प्रकाश (डेंटल), डॉ. राजीव रंजन (बाल चिकित्सा), डॉ. अमितेश कुमार (ईएनटी), डॉ. शशि कुमार (नेफ्रोलॉजी), डॉ. नाज़िया निगार (स्त्री रोग), डॉ. सुधांशु कुमार (नेत्र विज्ञान), डॉ. सुकृति कुमारी (आहार विशेषज्ञ) और डॉ. राजीव कुमार (यूरोलॉजी) शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हर महीने पंचायत से लेकर नगर निकाय तक शिविर

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

error: