बिहार

ओरिएंटल कॉलेज और उम्मीद राइज फाउंडेशन के बीच विद्यार्थियों के कौशल विकास को लेकर समझौता

फुलवारीशरीफ, अजीत। ओरिएंटल कॉलेज, पटना सिटी और उम्मीद राइज फाउंडेशन के बीच विद्यार्थियों के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम को लेकर समझौता ज्ञापन पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है.यह पहल सह-संस्थापक एमडी अरमान के नेतृत्व में संपन्न हुई. इस अवसर पर अमरीन खान भी मौजूद रहीं।

समझौते के तहत विद्यार्थियों को कक्षा में होने वाली पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव, पेशेवर कौशल, रोजगार केंद्रित शिक्षा और क्षेत्रीय प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा. इससे विद्यार्थियों को अपने विषय से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी हासिल करने और भविष्य के रोजगार के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी.समझौता ज्ञापन पर ओरिएंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फैजी आफताब ने हस्ताक्षर किए. वहीं उम्मीद राइज फाउंडेशन की ओर से संस्थापक एवं निदेशक एमडी मोहम्मद ने हस्ताक्षर किए।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: