बिहार

बाल विवाह, बाल यौनशोषण, मानव तस्करी, बाल श्रम को लेकर आम सभा का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर जिले के नरपतगंज प्रखंड के दरगाहीगंज पंचायत में एक आम सभा का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता दिलीप कुमार मुखिया सह अध्यक्ष पंचायत बाल संरक्षण समिति ने किया। कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया ।

Advertisements
Ad 1

आम सभा में पंचायत के सभी वार्ड के वार्ड सदस्य, समिति के सदस्य गण और पंचायत के सभी ग्रामीणों ने भाग लिया पंचायत के लोगों के बीच बाल विवाह ,बाल यौनशोषण, मानव तस्करी , बाल श्रम को लेकर जागरूकता अभियान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कुमार पासवान, सचिन कुमार यादव, अंकुश कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related posts

सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कटिहार में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति सह जिला पोषण समिति की बैठक

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलित कर किया नमन

error: