बिहार

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर। शनिवार 20 सितंबर 2025 को मेरा युवा भारत अररिया के तत्वाधान में भारत सरकार एवं बिहार सरकार के प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद भवन के सभागार अररिया में आयोजित किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस एक दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन उनके करकमलों द्वारा किया गया। कार्यशाला में अररिया जिला के सभी 9प्रखंडों से आए हुए युवा प्रतिभागियों ने भाग लिए और कार्यशाला में महाप्रबंधक जिला उद्योग विभाग अररिया,प्रबंधक डीआरसीसी , जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अररिया, जिला कार्यक्रम एवं एड्स विभाग पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग अररिया, जीविका अररिया के टी ओ टी और अन्य विभाग के अधिकारी गण ने भाग लेकर अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रतिभागी युवाओं को प्रदान किया। कार्यशाला की अध्यक्षता श्रीमती अंजली कुमारी जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत अररिया ने किया और मंच संचालक – धीरज एवं आनंद मोहन जी ने किया। मेरा युवा भारत के स्वंयसेवक – अजित रंजन ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय में कार्यरत सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Related posts

चैती दुर्गापूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन 

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

error: