बिहार

अंगदान महादान : क्रिटिकल केयर मेडिसिन सम्मेलन में हुई सार्थक चर्चा

फुलवारीशरीफ, अजीत। ऊर्जा ऑडिटोरियम पटना में भारतीय गहन चिकित्सा सोसाइटी पटना शाखा की ओर से 13वां पूर्वी क्षेत्रीय सम्मेलन 2025 आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में देशभर से आए गहन चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए. लगभग 600 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन का प्रमुख विषय अंगदान एवं गहन चिकित्सा रहा. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत संबोधन से हुई. विशेषज्ञों ने गंभीर रोगियों की जीवन रक्षा में गहन चिकित्सा की भूमिका और अंगदान की सामाजिक व चिकित्सीय महत्ता पर अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्य सलाहकार डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि समय पर गहन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से असंख्य जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. अंगदान की जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक मरीजों को नया जीवन मिल सके।

Advertisements
Ad 1

आयोजन सचिव डॉ. किशोर झुनझुनवाला ने कहा कि समाज, चिकित्सक और प्रशासन को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे. अंगदान न केवल चिकित्सा विज्ञान के लिए वरदान है बल्कि यह मानवीय करुणा और सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है।

सम्मेलन में भावी नीतियों, जनजागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य संरचना को और मजबूत बनाने पर भी विचार किया गया. मंच पर डॉ. अब्दुल अहमद हई, डॉ. सत्यजीत सिंह, पद्मश्री डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. उदय कांत मिश्रा, डॉ. वी.सी., डॉ. रश्मि सिंह, श्री ननीत कुमार, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. ओम कुमार जैसे नामी चिकित्सकों का स्वागत किया गया। पैनल चर्चा में डॉ. ई. हक, डॉ. किशोर, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. रितु सिंह शामिल रहे. इस दौरान डॉ. नीरज कुमार, डॉ. राजेश रोशन, डॉ. निकेश रोशन और डॉ. धीरज को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन के दूसरे दिन 14 सितंबर को सेप्सिस और गहन चिकित्सा से जुड़े जीवन रक्षक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: