बिहार

चार वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को घूरना ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना ओपी पुलिस ने गुरुवार को 2019 से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस बाबत घूरना ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बबुआन वार्ड-11निवासी महबूब आलम कांड संख्या 498/2019 का फरार आरोपी था जिस पर कोर्ट से इस्तेहार भी निकाला गया था।

Advertisements
Ad 1

इनके ऊपर धारा 376 डी/366/34 आईपीसी दर्ज है। यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर कभी नेपाल कभी भारतीय क्षेत्र में अपना डेरा डाले हुआ था। जो आज बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पड़कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। इस कांड में संलिप्त पूर्व में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: