क्राइमझारखण्ड

एक क्विंटल 39 किलो डोडा बरामद

चतरा: पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के मसूरियातरी व ब्रह्मणा लुटू गांव से एक क्विंटल 39 डोडा बरामद किया है। जबकि तस्कर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों गांव में डोडा की खरीद-बिक्री की जा रही हैं। सूचना के आलोक में त्वरित टीम गठित कर उक्त दोनों गांव पहुंची। इस दौरान मसूरियातरी के विलाश गंझु के घर से छह बोरा में बंद 62 किलो डोडा व ब्रह्मणा लुटु गांव के परमेश्वर गंझु के घर से चार बोरा में बंद 77 किलो डोडा को जब्त किया। पुलिस को देख विलाश व परमेश्वर गंझु घर छोड़कर फरार हो गये। टीम में एसडीपीओ के अलावे सदर थाना के एसआई दीपनारायण सिंह व जिला बल के जवान शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

गौरीचक के पास फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके को किया गया सील

दुर्गा मंदिर फुलकाहा के समीप से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

वायरल वीडियो मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

error: