बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, पटना उमंग शाखा द्वारा शुक्रवार को जदयू कार्यालय, पटना के बाहर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर जदयू के महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक रवि अग्रवाल को शाखा की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अनिमेश माधोगड़िया के साथ प्रतीक चौधरी, अमित जी, विमल मेरटिया, विनीत फिटकिरीवाला एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शाखा अध्यक्ष अनिमेश माधोगड़िया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच, पटना उमंग शाखा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी तथा समाज सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाएगी।

Related posts

नीट आंदोलन और बीजेपी-कांग्रेस प्रदर्शन के बीच पटना की सड़कों पर बवाल

डॉक्टरों की हड़ताल से नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, मरीज परेशान

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

error: