बिहार

विश्व रक्तदाता दिवस पर महावीर कैंसर संस्थान में 98 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

फुलवारीशरीफ, अजित। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायन्स महावीर कैंसर संस्थान, फुलवारी शरीफ में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया. इस दौरान कुल 98 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य कैंसर समेत विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisements
Ad 1

महावीर कैंसर संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति एक बड़ा योगदान है. रक्तदाताओं के इस सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

संस्थान के निदेशक प्रशासन डॉ. विश्वजीत सन्याल एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपने बहुमूल्य रक्त से कैंसर मरीजों के उपचार में सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सके। महावीर कैंसर संस्थान के ब्लड सेंटर विभागाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष शिविर में कुल 98 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. उन्होंने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया. पूरे आयोजन में उत्साह और सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।

Related posts

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन

विशेष साप्ताहिक वाहन चेकिंग अभियान में 55 वाहनों का चालान, ₹1.89 लाख जुर्माना वसूला गया

error: