बिहार

महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर लोगों ने किया खरना का प्रसाद ग्रहण

पटना(न्यूज़ क्राइम24): मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों को खरना का प्रसाद ग्रहण कराया । मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें भी दीं।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने वालों में उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे, पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत राज, सांसद श्री सुशील कुमार मोदी, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, सांसद श्री रामकृपाल यादव, सांसद श्री चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री श्री नंदकिशोर यादव समेत अन्य विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Related posts

गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

एम्स पटना में “स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर इंटरैक्टिव सत्र, अनुसंधान से उपचार तक एआई की भूमिका पर चर्चा

बेऊर में लावारिस लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: