बिहार

नए वर्ष पर बच्चों ने बाल श्रम मुक्त तथा बाल विवाह मुक्त समाज बनाने हेतु लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया

फूलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी के अनीसाबाद स्थित कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नए वर्ष के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम “उमंग 2022” का आयोजन किया गया। मौके पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी के साथ – साथ अंकिता कुमारी , सन्नी कुमार, आदि अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी ने बच्चो के संग केक काट और उन्हें खिला कर किया. इसके बाद बच्चो ने गणेश वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस कार्यक्रम में पहाड़पुर, दमरियां तथा चितकोहरा स्लम बस्ती में रह रहें बच्चो ने जमकर नए वर्ष के स्वागत में भरपूर मस्ती की . डांस. सांग , कॉमेडी के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से बच्चो एवं उपस्थित स्थानीय लोगों ने भरपूर आनंद लिया। सभी प्रकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति ट्रस्ट द्वारा निर्धन बच्चो के लिए संचालित विद्यालय कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर के छोटे छोटे बच्चो ने दिया। चेयरपर्सन उषा कुमारी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चो के लिए बाल विवाह तथा बाल श्रम मुक्त समाज का अभियान चलाया जायेगा। ट्रस्ट की की ओर से बच्चो में
किताब -कॉपियां भी वितरित किया गया

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: