बिहार

दिल्ली की तर्ज पर पटना में भी डेंगू के खिलाफ शुरू हुई जंग

पटना(न्यूज़ क्राइम24) : राजधानी पटना में बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को देखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक सकारात्मक मुहिम चलाया जा रहा है। इस मुहिम में पटना की जनता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.

दिल्ली की तर्ज पर पटना के लोग भी हर रविवार 10 बजे, 10 मिनट अपने-अपने घरों का सफाई किया। सफाई से नए मादा एडिस मच्छर उत्पन्न होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

Advertisements
Ad 1

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश ने बताया कि पिछले कई हफ्ते से दिल्ली में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहल पर हर रविवार को 10 मिनट वहां के लोग अपने-अपने घरों की जांच कर देख रहें है कि कहीं डेंगू के मच्छर उनके घर के किसी कोने में तो नहीं पनप रहा है। कहीं किसी गमले, कूलर एवं अन्य कोई छोटी सी भी जगह में पानी तो इकट्ठा नहीं है। अगर है तो उसको साफ कर रहे है। कूलर आदि में तेल डाल रहे है ताकि मच्छर के अंडे खत्म हो जाएं.

बबलू ने कहा कि पटना की जनता में इस पहल का सकारात्मक असर हुआ है। पटना के लोग आज रविवार को अपने घर के गमले, पॉट, कूलर आदि में जमे पानी को फेंक कर साफ किया और सफाई करते हुए फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर अभियान को आगे बढ़ाया।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: