बिहार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण वल्लभ सहाय की 126वी जयंती पर पैतृक गांव शेखपुरा गौरीचक में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

फुलवारी शरीफ़, अजीत। रविवार को कृष्ण वल्लभ ग्राम विकास के तत्त्वाधान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
के. वी. सहाय (कृष्ण वल्लभ सहाय) के 126 वीं जयन्ती समारोह उनके पैतृक ग्राम पटना के गौरीचक बेलदारीचक के शेखपुरा में मनाया गया. इस अवसर पर सभा में अध्यक्षता कृष्ण वल्लभ विकास परिषद् के अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं संचालन परिषद् के महासचिव, अभय कुमार उर्फ शम्भू सिंह (अधिवक्ता,पटना हाई कोर्ट) ने किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन परिषद् के सभापति प्रो. अरूण कुमार वर्मा, स्थानीय राजद नेता, द्वारिका पासवान ने किया. नेताओं ने उन्हें याद करते हुए बताया कि केबी सहाय बिहार के कड़क मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते थे। साथ ही साथ छोटे, मंझोले, ग़रीब किसान, मजदूर के हित मे जमींदारी उन्मूलन कर भू हदबंदी कानून लाए थे जिससे पूरे देश में हंगामा हो गया था।कृष्णा बल्लभ सहाय स्वामी सहजानंद सरस्वती के किसान आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रूप से सहयोग किए थे। केबी सहाय को अंग्रेजी हुकूमत के समय सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होकर महीनों जेल में भी रहे थे।

Advertisements
Ad 1

पैतृक ग्राम में आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री के पारिवारिक लोगों के साथ ही पूर्व मुखिया रामाकांत सिंह, युवा नेता दीपक कुमार, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद , राजेश कुमार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने स्व० सहाय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनमें गुण एवं सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों व ग्रामीणों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री के पसंदीदा व्यंजन खीर पूरी सब्जी का भोज दिया गया . शेखपुरा गांव के लोगों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव होने के बावजूद आज तक उनके गांव में आने-जाने के लिए एक अदद अच्छी चौरी सड़क तक नहीं बनी।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: