बिहार

विश्व नर्स दिवस पर नर्सों को उपहार दिया गया

पटना(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): मारवाड़ी युवा मंच पाटलिपुत्र शाखा द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इसमें संगठन से जुड़े सदस्यों ने नर्सों को उपहार देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हीतैषी हैपीनेस नर्सिंग होम में कार्यरत नर्सों की सेवाओं के लिए किए गए परिश्रम को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही वहां के सहयोगी कर्मियों को भी शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में तैनात नर्स त्याग और प्रेम की प्रतिमूर्ति होती हैं। संकट काल के दौरान जब लोग घर में रहते हैं, तब ये नर्सें बीमार और जरूरतमंद लोगों की सेवा करती हैं।

इस मौके पर संस्थान के संरक्षक घनश्याम अग्रवाल, अध्यक्ष विकाश अग्रवाल, सचिव अनिमेष माधोगरिया, कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक प्रतीक चौधरी, सदस्य में सुभाष भवसिंघका और सुधांशु भावसिंघका मौजूद रहें।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: