बिहार

कोई गरीब न छूटे’ : शेखपुरा में ‘मिशन मोड’ में बनेंगे नए राशन कार्ड, रोज 209 का लक्ष्य तय

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिले में पात्र परिवारों को समय पर राशन मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने ‘मिशन मोड’ में नए राशन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया है। 13 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 6,258 नए राशन कार्ड निर्गत किए जाएंगे।

शनिवार को अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में बैठक हुई। इसमें SDO, सभी BDO, CO, NAP, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के मुख्य निर्देश

अपर समाहर्ता ने कहा कि “राशन कार्ड सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है, यह गरीब परिवारों के घर का चूल्हा जलने का जरिया है। कोई भी योग्य और असहाय व्यक्ति दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर न हो।”
उन्होंने अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया।

आंकड़े और लक्ष्य

Advertisements
Ad 1

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

  • जिले की कुल सीमा: 5,34,385 लाभार्थी
  • वर्तमान में लाभ मिल रहा: 5,07,790 लाभुकों को
  • बचे हुए लाभार्थी: 26,595
  • नए बनने वाले कार्ड: 6,258
  • रोज का लक्ष्य: 209 राशन कार्ड

प्रखंडवार दैनिक लक्ष्य

अरियरी- 37 | बरबीघा- 45 | चेवाड़ा- 24
घाटकुसुम्भा- 16 | शेखपुरा- 65 | शेखोपुरसराय- 22
कुल: 209 प्रतिदिन

ऑनलाइन आवेदन और निगरानी

आम लोगों की सुविधा के लिए Smart PDS Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि रोजाना शाम 4:00 बजे तक प्रगति रिपोर्ट जिला आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी को भेजी जाए। इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

error: