बिहार

प्रेमलोक मिशन में एनएमसीएच के डॉक्टरों ने लगाया हेल्थ सेमिनार

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शुक्रवार को प्रेमालोक मिशन स्कूल में ऑर्थोपेडीक एसोशिएशन की तरफ से एक सेमीनार का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में चिकित्सकों ने स्कूल बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स बतायें और बच्चों के बीच स्वास्थ्य एवं पौष्टिक आहार के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा की । इस सेमिनार में एनएमसीएच के डा . हरि प्रसाद ( प्रख्यात हड्डा राग विशेषज्ञ ) , डॉ . सुबोध कुमार सहायक प्राध्यापक हड्डी रोग ) , डॉ . विक्रम वीर ( उपाध्यक्ष बीओए ) , डॉ . प्रवीन साहू ( सहायक प्राध्यापक हड्डी रोग विशेषज्ञ ) उपस्थित थे । विद्यालय प्राचार्या साधना कुमारी शर्मा , उप प्राचार्या चाँदनी सिंह एवं सलाहकार अरविंद कुमार सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया।

डॉक्टरों ने छात्र एवं छात्राओं को बताया कि आहार एवं शारीरिक शिक्षा यदि आपकी स्कूली शिक्षा में दी जाती है तो यह आपकी जिंदगी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है साथ ही साथ बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया । इस कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने का तरीका भी बताया एवं बच्चों को समय पर भोजन करने एवं व्यायामक करने की सलाह भी दी।

Related posts

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, दो महिला समेत चार गिरफ्तार!

छठ घाटों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. रामानंद यादव, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की