बिहार

नितिन नवीन का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) 21 दिसंबर नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे बिहार प्रदेश की जनता में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं पूर्वी भारत के पहले व्यक्ति है जिन्हें ये प्रभार मिला। इसी मद्देनजर पटना महानगर के भाजपा के मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन पर एयरपोर्ट से गंतव्य स्थान तक उनके स्वागत के लिए मंच बनाया गया है, इसी क्रम में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आयकर गोलंबर विद्युत भवन के सामने श्रम नियोजन कार्यालय के पास मंच बनाकर स्वागत करेंगे।

मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पटना साहिब विधानसभा की पर्यटक झलकियां देखने को भी मिलेगी। मंच पर नवनिर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, महामंत्री विनय केसरी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल संजय सिंह सहित सभी चौदह मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Advertisements
Ad 1

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र लगातार पांच बार विधायक रहे नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना सौभाग्य एवं गर्व की बात है, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा यह सम्मान बिहार के करोड़ों लोगों का सम्मान है। 23 दिसंबर के अपराह्न दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे ।
एयरपोर्ट से रोड शो अरण्य भवन के सामने से बेलीरोड की ओर प्रस्थान करेगा जहां रास्ते में राजवंशी नगर मोड़ पर हनुमान जी के मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तदोपरांत हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, फिर आयकर गोलंबर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिलर स्कूल ग्राउंड में संपन्न होगा। इस अवसर पर विभिन्न मंच मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: