बिहार

ईद पर फुलवारी शरीफ पहुंचे निशांत कुमार, दी मुबारकबाद

फुलवारीशरीफ, अजित। ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को फुलवारी शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान निशांत कुमार ने खानकाह मुजीबिया और इमारत ए शरिया पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और ईद की बधाई दी. उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक हस्तियों से मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

निशांत कुमार ने पूर्व अध्यक्ष, शिया वक्फ बोर्ड अफजल अब्बास और सुन्नी वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष मो. इसरदुल्ला के आवास पर जाकर भी मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भी प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: