लक्ष्मीपुर, सरफराज आलम : लोहजर में बृहस्पतिवार को क्रिकेट सीजन 02 क्लब लक्ष्मीपुर लोहजर की ओर से नाईट शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।नाइट शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया।
विजेता टीम, पवई को एक ट्रॉफी और 6100 सौ रुपये का नकद पुरस्कार मिला। उपविजेता टीम, ककरजान को एक ट्रॉफी और 3500 सौ रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
सरफराज गुड्डू फलका, मोरसंडा पंचायत के लक्ष्मीपुर लोहजर में बृहस्पतिवार को क्रिकेट सीजन 02 क्लब लक्ष्मीपुर लोहजर की ओर से नाईट शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।आयोजक, सोनू शेख ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। सभी मैच 6-6 ओवर का खेला गया। शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समिति प्रतिनिधि मंसूर अलम, वार्ड 03 मेम्बर मिस्टर आलम एवं दिलकश नवेद आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच रंगपुरा एवं ककरजान के बीच खेला गया, जिसमें ककरजान की टीम ने रंगपुरा की टीम को लीग मैच में हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं फाइनल मैच पवई एवं ककरजान टीम के बीच खेला गया।
जिसमें पवई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पवई की टीम ने निर्धारित 6 अवरो मेंy 62 रन बनाकर एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।ककरजान टीम को जीत के लिए 63 रनों का लक्ष्य दिया गया। जिसके विरुद्ध लक्ष्य का पीछा करते हुए ककरजान टीम ने 56 रनों पर ढेर हो गया। और इस फाइनल मुकाबला को पवई ने 06 रन से जीत दर्ज कर लिया।इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजेता टीम पवई को कप एवं 6100 सौ रुपये तथा उपविजेता टीम ककरजान को कप एवं 3500 सौ रुपये देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में समिति प्रतिनिधि मंसूर अलम, वार्ड 03 मेंबर मिस्टर आलम, मुखिया प्रतिनिधि सोनू शेख, कॉन्सेप्ट कोचिंग संचालक तौफिक सर, हाफिज इबरार साहब, सरफराज, छोटू, सातन,अमन, मिंटू, असगर आलम , मासूम, शिकाइल, शाकिब, नियाज़, नवाज अन्य लोग मौजूद थे। अंपायरिंग की भूमिका में बसीम एवं अशोक यादव निभा रहे थे। कंमेंट्री की भूमिका सोनू शेख एवं दिलकश नवेद, मो.हुसैन, छोटू राज, निभा रहे थे।
