बिहार

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बाल विवाह पर रोक, अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष निगरानी तथा परवरिश योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में आगामी अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर निगरानी टीमों का गठन कर संभावित स्थलों, विवाह मंडपों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निरीक्षण किया जाए। यह भी निर्देश दिया गया कि इस अवसर पर किसी भी स्थिति में बाल विवाह नहीं होने दिया जाए तथा सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं जीविका समूहों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाए।

परवरिश योजना की समीक्षा के दौरान लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा पात्र बच्चों को चिन्हित कर योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित अनुश्रवण पर बल दिया गया।बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि विद्यालय छोड़ चुके बच्चों एवं किशोरियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा बाल संरक्षण से संबंधित सभी इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए।

Advertisements
Ad 1

अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ दंडनीय अपराध है, अतः इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के बाल विकाश परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह, अवैध हथियार सप्लायर और दस्तावेज चोर गैंग का खुलासा

BSEB Exam: 2 मई से बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, एक वर्षीय बेटे का सोमवार को मनाया था जन्मदिन

error: