बिहार

रोटरी क्लब के नये सदस्यों का पदभार ग्रहण

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के सचिव रोटेरियन राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव (सचिव 21-22) ने नए सत्र के अध्यक्ष रोटेरियन अमित आनंद एवं सचिव रोटेरियन रविशंकर प्रीत को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। स्थानीय गिरिराज उत्सव पैलेस में आभार बैठक का आयोजन किया गया एवं सर्वसम्मति से सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री गंगा प्रसाद को रोटरी पटना सिटी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

Advertisements
Ad 1

इस अभूतपूर्व क्षण में रोटरी पटना सिटी के सभी नए सदस्यों को रोटरी के विषय में बताया गया तथा कई प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। नए सदस्यों में प्रमुख रूप से श्री गौरव शाह, श्री राजकुमार राजन, श्री राजकुमार नाहर, इंजीनियर अजय यादव, श्री शिवाजी, श्रीमती सविता प्रीत, श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री संजय कुमार सिन्हा, करिश्मा भारती श्री शिशिर कुमार, डॉ. यूपी गुप्ता, डॉ. बीएम प्रसाद, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. शाह अद्वैत कृष्ण, श्री गोविंद कनोडिया, श्री राजेश राज, रव्यांशु प्रीत, प्रांशु गुप्ता शामिल रहे। कुल 70 नए सदस्यों ने रोटरी पटना सिटी की सदस्यता प्राप्त की।

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: