बिहार

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर नेहरू युवा संगठन ने निकाली साइकिल रैली

अररिया(रंजीत ठाकुर): विश्व साइकिल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र संगठन की फ़ारबिसगंज ईकाई द्वारा प्रखंड युवा स्वयंसेवक सत्यप्रकाश के अगुवाई साईकिल रैली का आयोजन हुआ।भगकोहलिया पंचायत स्तिथ भारती इंस्टिट्यूट से निकली यह साइकिल यात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एनवाईके चयन समिति के सद्स्य प्रवीण कुमार, ने छात्र युवाओं संग साइकिल चलाकर कर किया। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक अमित कुमार की अध्यक्षता एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष की उपस्तिथि में आयोजित मिशन लाइफ के तहत साइकिल का पर्यावरण पर प्रभाव विषय पर संगोष्टी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने कहा कि साइकिल चलाने के कई फायदे है इसे ना सिर्फ खरीदना आसान है बल्कि

यह हमारे फिटनेश के साथ साथ पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना ,प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करते है यही कारण है कि 3 जून 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की गई। जो मानव प्रगति, स्थिरता, समाजिक समावेश ,ओर शांति की संस्कृति के प्रतीक के रूप माना जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की में साइकिल ने बहुत अहम भूमिका निभाई है।आजादी के बाद से ही साइकिल देश मे यातायात का अनिवार्य हिस्सा रही है देश की युवा पीढ़ी को अब साइकिल के बजाय मोटरसाइकिल का ज्यादा उपयोग करने के बाबजूद भी यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है

Advertisements
Ad 1

इसलिए भारत मे साइकिल का अहमियत कभी खत्म नही हो सकती।यही कारण है कि चीन के बाद आज भी भारत दुनिया मे सबसे ज्यादा साइकिल निर्माण करने वाला देश है।उन्होंने साइकिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्र युवाओं से मिशन लाइफ हेतु परिवहन के स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल साधन,फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने का संकल्प लेकर लोगों को जागरूक करने का अपील किया। मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा,युवा स्वयंसेवक सत्यप्रकाश सहित आदित्य कुमार, रवीना कुमारी, नेहा कुमारी, सुप्रिया, स्वाति, निशा, रोहित कुमार अशलम, मुमताज, मोसिम आदि ने साईकल रैली में अग्रणी भूमिकनिभाते हुए भाग लिया।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: