बिहार

पटना सिटी से युवती नेहा कुमारी लापता

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

लिखित आवेदन में पति राकेश कुमार ने बताया की मेरी पत्नी नेहा कुमारी (उम्र लगभग 26 वर्ष), 23 जुलाई 2025 की शाम करीब 5 बजे बोलकर निकली की बहन के ननद के बच्चे के जन्मदिन में जाना हैं, जिसके बाद से अबतक घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन नेहा का कुछ पता नहीं चल सका हैं। परिजन ने प्रशासन से निवेदन किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए युवती की शीघ्र तलाश की जाए एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: