बिहार

एनडीआरएफ टीम ने नदी में डूबे व्यक्ति का शव किया बरामद

बिहटा(आनंद मोहन): बिहार के विभिन्‍न जिलो मे बाढ की गंभीर समस्‍या के मद्देनजर 9वीं बटालियन राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल बिहटा, पटना, बिहार की 12 टीमे राहत एवं बचाव कार्य में तैनात है एवं प्रभावित जिलो मे दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। 9वीं बटालियन राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम निरीक्षक विश्‍वा राजीव कुमार के नेतृत्‍व में दरभंगा जिला में बाढ के इस समय बाढ प्रभावित परिवार को किसी भी संभावित खतरे से बचाने के लिए तैनात है। विदित है कि टीम के बचावकर्मी पुरी तरह समर्पित होकर राहत एवं बचाव के कार्य में लगी हुई हैं तथा इसी क्रम में जिला प्रशासन के सुचना पर कीरतपुर प्रखंड के पौनी गाव के गेंहुऑ नदी में डूबे रोशन कुमार यादव का मृत शरीर एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार शाम को बरामद की। तथा पुलिस को डूबे व्यक्ति का शव सुर्पुद कर दिया। इससे पूर्व सुबह से ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही, जानकारी हो कि शुक्रवार सुबह से नदी में डूबे रोशन कुमार यादव (जिसकी उम्र 26 साल हैं) जिसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम दो बोट के साथ जुटी हुई थी। बिहार के विभिनन जिलों में एनडीआरएफ की टीमों द्वारा चलाये जा रहे राहत बचाव कार्य विजय सिन्‍हा, कमाण्‍डेंट के निगरानी में किया जा रहा है। विजय सिन्‍हा, कमाण्‍उेंट ने बताया कि बाढग्रस्‍त इलाकों में फॅसे लोगों को सुरक्षित निकालने में हमारी टीमें सिविल प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

error: