बिहार

एनडीए बनाएगी दिल्ली में मजबूत सरकार : डॉ. राजेश भट्ट

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी। डॉ. भट्ट ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार और पाप की सभी सीमाएं लांघ चुकी है।

डॉ. भट्ट ने कहा, “दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। सभी विभागों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। अन्ना हजारे के आंदोलन से कांग्रेस के भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले केजरीवाल आज खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुके हैं।”

Advertisements
Ad 1

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार ने पूर्वांचल, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का निरंतर अपमान किया है। अब समय आ गया है कि दिल्ली के लोग, विशेष रूप से पूर्वांचल के निवासी, केजरीवाल सरकार को उनके वोट से करारा जवाब देंगे। डॉ. भट्ट ने यह भी दावा किया कि 8 तारीख को दिल्ली में एनडीए की सरकार बनना तय है। दिल्ली की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: