बिहार

डांडिया और लोक गीतों से सराबोर हुआ नवरात्र उत्सव, मां दुर्गा की भक्ति में डूबे कलाकार

फुलवारीशरीफ, अजित। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच की ओर से रविवार को यादें बैंक्वेट हॉल में “नवरात्र डांडिया उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, इंजीनियर हरिनारायण, इंजीनियर नरेश प्रसाद चौधरी, इंजीनियर नंदन कुमार, डॉक्टर जीवन कुमार, संजय कुमार, संस्था के सचिव महेश चौधरी, कामेश्वर प्रसाद और सचिन कुमार ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की ज्योत प्रज्वलित कर किया।

गणेश वंदना से शुरू हुए इस आयोजन में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों ने डांडिया की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. लोक गायिका मोनिका राज ने देवी गीतों से माहौल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झिझिया नृत्य और देवी गीतों पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। मुख्य अतिथि रामकृपाल यादव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने पर बल दिया. संस्था के सचिव महेश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से किया तथा कलाकारों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मोनिका राज, पूजा, अनुष्का, रिया, शिखा लाल, आकाशी, भारती, श्रीनिका, नित्या, माही, साहित्य, युग्म, दिव्यांशी, रवि, रणवीर, स्वेता, आद्या, आयुष, नंदिनी, राजश्री, स्नेहा, सुनिधि, अनिका, नव्या, नियान, कियाश, त्रिशान, आकृति, कुणाल, शिष्या, सृष्टि समेत दर्जनों कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। अशोक श्रीवास्तव, परवेज आलम, मिथिलेश कुमार पांडेय, रंजीत प्रसाद सिन्हा, सौरभ और दिनकर ललिता सहित बड़ी संख्या में लोग उत्सव के साक्षी बने।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: