बिहार

48 वर्षीय नौशाद लापता

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर पंचायत वार्ड-16 ग्राम चकोड़वा निवासी स्वर्गीय इजराइल के पुत्र मोहम्मद नौशाद, पंजाब के लुधियाना में मजदूरी कर वापस घर लौट था। यूपी के बरेली जंक्शन से लापता हो गया । जिसको लेकर परिजनों ने बथनाहा ओपी में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद नौशाद मंदबुद्धि के है, जो गांव के ही मोहम्मद याकूब के साथ मजदूरी करने लुधियाना गया था। मजदूरी कर 15 जून को वापस घर लौट रहा था। लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़कर आ रहा था और यूपी के बरेली जंक्शन पर ट्रेन रुकी, नौशाद पानी पीने ट्रेन से उतर कर चला गया। कुछ ही देर बाद ट्रेन खुल गया । साथ आ रहे मोहम्मद याकूब ने नौशाद को चारों तरफ सभी बोगियों में खोजबीन किया, परंतु नहीं मिला। तत्पश्चात इसकी सूचना परिजनों को दिया।

Advertisements
Ad 1

परिजनों ने भी नौशाद को अपने अस्तर से खोजने का प्रयास किया,लेकिन नहीं मिला। अंत में थक हार का आज बथनाहा ओपी पुलिस को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाया है। परिजनों ने कहा नौशाद मंदबुद्धि का व्यक्ति है।लगता है भटक कर कहीं और चला गया होगा। उन्होंने कहा जहां भी लोग मोहम्मद नौशाद को देखे हैं इसकी सूचना मेरे मोबाइल नंबर-8294781697 पर दें।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: