अररिया(रंजीत ठाकुर): शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा केंद्रीय विद्यालय अररिया एवं जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा स्वयं बच्चों को अल्वेन्डाजोल की दवा खिलाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया गया। आज जिले के सभी विद्यालयों में 1 से 19 वर्ष आयु के सभी बच्चों को जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में अल्वेन्डाजोल की दवा खिलाई जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों को तथा इसके ऊपर 19 वर्ष आयु तक के बच्चों को सभी विद्यालय में अल्बेण्डाजोल की दवा खिलायी जानी है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रचार्य केंद्रीय विद्यालय, प्रचार्य नवोदय विधायक एवं संबंधित पदाधिकारी, शिक्षकगण उपस्थित थे।
previous post
