बिहार

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ समस्तीपुर की बैठक उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत भवन पर की गई। इसकी बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने किया। इस बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की विस्तार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं सभी वक्ताओं ने अपना अपना विचार रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का सदस्य बनाने के लिए विभिन्न जगहों पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इस बैठक के मौके पर प्रदेश प्रभारी अंशु झा, अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता पंडित राकेश झा, पंडित उमेश झा, प्रखंड उपाध्यक्ष पंडित महंत रामशंकर दास, प्रखंड उपाध्यक्ष पंडित मनोज झा मिश्रा, अमित कुमार झा, कृष्णा झा, सूरज कुमार झा, अभय कुमार झा, ओम कुमार झा, कमलेश मिश्र, शिवम कुमार झा, रतन कुमार झा, विकास कुमार झा, पंकज कुमार, संदीप कुमार झा, ब्रजेश कुमार मिश्रा, सूरज झा आदि मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: