बिहार

नटराज नृत्य क्लब के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नृत्य की सांस्कृतिक महत्ता से कराया परिचित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नटराज नृत्य क्लब द्वारा आज अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की समन्वयक सुश्री एनाक्षी डे बिस्वास के संबोधन से हुआ। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों से परिचित कराया। इसके बाद मनमोहक प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए क्लब की सह-समन्वयक कोमल कुमारी ने क्लब के उद्देश्य, दृष्टिकोण एवं समन्वयकों का परिचय कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को नृत्य के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा विकसित करने के साथ-साथ नृत्य के सांस्कृतिक महत्व को समझने एवं सराहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कृति रानी ने नृत्य की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए भगवान नटराज के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती जीवंत लोक नृत्य प्रस्तुति ‘झिझिया’ ने भी सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शैला शब्बीर एवं सुहानी सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन साक्षी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन इस विचार के साथ हुआ कि “कला केवल एक प्रस्तुति नहीं है; यह हमारी संस्कृति की जीवंत धड़कन है।” इस संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को नटराज नृत्य क्लब में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा नृत्य के आनंद, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक महत्व को अनुभव करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव