ताजा खबरेंबिहार

चुनाव जीतने बाद नरपतगंज विधायक ने किया सोनापुर पंचायत का भ्रमण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने शुक्रवार को चुनाव जीतने के बाद जनता का आभार व्यक्त करने सोनापुर पंचायत आए जहाँ उन्होंने लोगों से मिलकर धन्यवाद दिया तथा उनकी समस्याओं को सुना तथा जल्द से जल्द समस्या का निदान का भरोसा भी दिया । वही स्थानीय लोगों ने दाह संस्कार करने के स्थान परमान नदी के पास विधायक को लेकर गए और लोगों ने बताया कि बाढ़ बरसात के समय दाह संस्कार करने में हिन्दू धर्म के लोगों को काफी कठिनाई होती है । स्थानीय लोगों ने मांग करते हरा कहा कि यहां एक मुक्तिधाम मंदिर का भी निर्माण होना चाहिए । अस्थानिय लोगों ने बताया कि यहां लगभग 14 एकड़ के लगभग सरकारी जमीन है । ग्रामीणों को सुनने के बाद विधायक ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष मे मुक्तिधाम मंदिर का निर्माण निश्चित होगा । उन्होंने कहा कि अंचल पदाधिकारी नरपतगंज से जमीन के संबंध में जानकारी लेने के बाद मापी करवा कर जल्द से जल्द निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा.

Advertisements
Ad 1

मौके पर उपस्थित भाजपा पंचायत अध्यक्ष सोनापुर अजय साह, भाजपा बूथ अध्यक्ष श्याम नगर दीपक सिंह, बूथ अध्यक्ष श्याम नगर भरत कुमार मंडल, सुनील चौरसिया, बबलू भगत, दिनेश भगत ,राजेश बहरदार, दयानंद बहरदार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के द्वारा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर जानकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना सिटी इप्टा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

जहानाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक गाड़ी’ का शुभारंभ

error: