बिहार

नरपतगंज विधायक ने ग्रामीण 9 सड़कों का किया शिलान्यास

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही, पोसदाहा, मिर्जापुर, पथराहा, मानिकपुर, अमरोरी, फुलकाहा, आदि गांव में कुल 9 ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव के द्वारा गुरुवार को किया गया। इस मौके पर अररिया जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला महामंत्री सुधीर भगत, नवीन यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव, पवन सिंह, घनश्याम यादव, जय किशोर साह, दिलीप मेहता, कुलानंद कापरी, बैजनाथ यादव, मुखिया सुभाष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष फुलकाहा अशोक गुप्ता, प्रवीण झा,खगेंद्र यादव (फौजी), सुधीर यादव, अरुण सिंह,एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ-साथ संवेदक आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा इस क्षेत्र में कोई भी कच्ची सड़क नहीं बचेगा सभी कच्ची सड़क को पक्की बना दिया जाएगा। वंही उपस्थित लोगों ने भी अपनी अपनी समस्या से विधायक जी को अवगत कराया। विधायक जी ने सब की समस्या को सुनते हुए समाधान करने का भरोसा भी दिलाया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: