बिहार

तख्त पटना साहिब में खालसा साजना दिवस को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया

पटना,  (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब में प्रबंधक कमेटी और संगत के द्वारा खालसा साजना दिवस बढ़ चढ़ कर मनाया जा रहा है इसी के संबंध में नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु का बाग से निकला गया जिसकी समाप्ति तख्त पटना साहिब में हुई। कल विशेष समागम तख्त पटना साहिब में आयोजित होंगे। प्रबंधक कमेटी सभी संगत को खालसा साजना दिवस की बधाई दी।तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही कहा कि 1699 की बैसाखी पर दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अमृत छकाकर खालसा पंथ की स्थापना की थी और उसके बाद खालसा पंथ ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि पांच ककार धारण कर मानवता की सेवा करने वाली यह दुनिया की पहली कौम है, जो संकट के समय हर व्यक्ति की मदद के लिए आगे आती है और यह नहीं देखती कि व्यक्ति किस धर्म या जाति का है, क्योंकि गुरु साहिब ने हमें धर्म और जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का आदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि आज गुरुद्वारा गुरु का बाग से जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी द्वारा अरदास के पश्चात नगर कीर्तन निकाला गया जो तख्त पटना साहिब समाप्त हुआ। कल सुबह अखंड पाठ की समाप्ति होगी और विशेष दीवान सजाए जाएंगे।
तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरबंस सिंह ने संगत को खालसा साजना दिवस की बधाई दी।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: