क्राइमबिहार

गया में हत्या का खुलासा, अपराधी गिरफ्तार!

गया(अरुणजय प्रजापति): जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के सेवानगर गांव के समीप मोहनपुर टोला में 6 फरवरी की सुबह कुल्हाड़ी से गला रेत कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था, इसी गांव की रहने वाला मृतका कृष्णा भारती की उम्र 50 वर्ष थी.

गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना 6 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे की है जब कृष्णा भारती के मोबाइल पर किसी ने कॉल किया था और वह हमेशा की तरह कॉल रिसीव कर घर से निकल गया था। जबकि सुबह मे थोड़ी देर के बाद ग्रामीणो ने खून से लथपथ शव को देखा था।

गिरफ्तार की पहचान उसके आसपास के गांव के मूल निवासी सुनील भियां के रूप में हुई, पुलिस ने सुनील भुइयां के पास से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की, जिसका इस्तेमाल कृष्णा भारती की हत्या में किया गया था।

Advertisements
Ad 1

मीडिया को जानकारी देते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था और एक सप्ताह के भीतर इस घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील भुइया जो मृतका का साला है और नक्सली भी है और ओझा गुनी को लेकर उसके और कृष्णा भारती के बीच विवाद चल रहा था और कुछ अन्य लोग इस ओझा गुनी से प्रभावित थे. इसी करण से सुनील भुइयां ने अन्य साथियों की मदद से कृष्णा भारती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: