फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): रविवार को संपतचक नगर परिषद के चेयरमैन अमित कुमार ने सोनाडीह बगीचा में जनता दरबार लगाया. यहां जनता दरबार में सड़क, गली, जल निकासी के लिए ड्रेनेज का निर्माण कराने आवास योजना समेत अधिकांश लोगों ने बुनियादी समस्याओं को नगर परिषद चेयरमैन के पास रखा और समाधान कराने की गुहार लगाई.यहां अधिकांश लोगों के आपसी विवाद के चलते ही रास्ता और नाले के निर्माण में समस्या सामने आया।
चेयरमैन के जनता दरबार लगाए जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे. दरअसल, संपतचक नगरपरिषद क्षेत्र में जनता के बीच हर रविवार को चेयर मैन अमित कुमार का जनता दरबार लगाकर लगातार जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है, और मौके पर ही जनता की समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है.
आज रविवार को पुनःवार्ड संख्या 18 के सोनाडीह बगीचा में पार्षद अमन कुमार के कार्यालय में संपतचक नगर परिषद मुख्य पार्षद अमित कुमार के द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं को सुना गया.
नगर परिषद चेयर मैन ने जनता दरबार में आए लोगों से मुलाकात की.एक-एक करके सब लोगो की बात सुनी. सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. हर समस्या का समाधान कराया जाएगा. कहा की हर रविवार को वह जनता दरबार लगाते हैं स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनते हैं और उनका समाधान भी किया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से भी अपील किया है कि आपस के विवाद और रास्ता के उलझनों को दूर करें और सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षदों से कहा की जनता की समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए.इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए.जन समस्याओं के लिए जितना सहयोग चाहिए उन्हें मिलेगा. साथ में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिशव राय बंटू मौजूद रहें।
