बिहार

सांसद रविशंकर ने मुख्यमंत्री से की संपतचक बहुआरा खुशीहाल चक चिपुरा परसा सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत करण की मांग

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): भाजपा के पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना सुरक्षा बांध से खुशहाल चक चिपुरा परसा बाजार संपतचक के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में स्थानांतरित कराया कराकर चौड़ीकरण व मरम्मत कराने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इसकी जानकारी संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह ने देते हुए कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण व निर्माण से संपतचक पुनपुन परसा गौरीचक इलाके के दर्जनों ग्राम वासियों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी । उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संबंध में जो मांग किया है उससे इलाके के लोगों में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि पटना साहिब लोकसभा में सादिकपुर – पभेड़ा मसौढी पथ : एस . एच. 01 के सोहगी मोड़ से कंडाप भाया रामपुर बहुआरा होते हुए पटना सुरक्षा बाध एवं पुनः बहुआरा से खुशिपालचक , चिपुरा होते हुए परसा – सम्पतचक तक सड़क के चौड़ीकरण / मजबूतीकरण के संबंध में इस क्षेत्र के निवासियों द्वारा निरंतर मांग की जाती रही है । यह सड़क आस – पास के कई गांवों को राजकीय उच्च पथ संख्या -01 , परसा सम्पतचक पथ एव पटना सुरक्षा बांध से जोड़ती है।

वर्तमान में ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी और कुल 9.5 किमी लंबी सिंगल लेन की सड़क है और इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय है । इस सड़क का आरओ डब्ल्यू औसतन 800 मीटर है , जिसके दृष्टिगत इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 6.4 मीटर ( 21 फीट तक की जा सकती है । इस सड़क के चौड़ीकरण मजबूतीकरण से पटना जिले के महत्वपूर्ण आंतरिक गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह सड़क यातायात परिचालन की आधारभूत संरचना के रूप में कार्य करेगी । साथ ही ईससे इस कृषि आधारित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने के साथ साथ इस क्षेत्र में रोजगार , शिक्षा , उद्योग , अस्पताल , अपार्टमेंट , मार्किट प्लेस , पटना के फैलाव के अवसर सृजित होंगे।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: