बिहार

दहेज हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, गोपालपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फुलवारीशरीफ, अजित। गोपालपुर थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के एक पुराने मामले में फरार चल रहे सास-ससुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात चक बैरिया इलाके से गिरफ्तार किया.विवाहिता की मौत के बाद से ही मायके वालों में आक्रोश का माहौल था. अब सास-ससुर की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संबत सिंह और उनकी पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है, जो चक बैरिया, गोपालपुर के निवासी हैं. इन दोनों पर अपनी बहू की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद से दोनों आठ महीने से फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी.पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के इस मामले में मृतका के मायके वालों ने स्पष्ट रूप से सास-ससुर समेत अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए दोनों को दबोच लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related posts

सैदाबाद गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल, युवाओं ने 22 बीघे के तालाब किनारे लगाए 200 पौधे

हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

सुखद शनिवार में बच्चों ने कबाड़ से बनाई सुंदर राखियां, सीखीं स्वच्छता और रचनात्मकता की बातें

error: