बिहार

बाजार समिति में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने करीब 25 से अधिक दुकानों जलकर राख

नालन्दा(राकेश कुमार): बाजार समिति में लगी भीषण आग , 25 दुकानें जलकर खाक , 50 लाख का नुकसान
लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बाजार समिति में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने करीब 25 से अधिक दुकानों को अपने चपेट में ले लिया । देखते ही देखते सभी दुकान जलकर खाक हो गया । गनीमत यह रही कि दुकान में सोए लोग शोर सुन पहले ही निकल चुके थे । आगलगी की सूचना पर दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि दूर दूर तक उसकी लपटें नजर आ रही थी । आगलगी से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसका आकलन ठीक से नहीं हो पाया। दुकान के अंदर जो भी गद्दी दारों का सामान रखा था वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।

अब चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ मलवा ही बचा है। दुकानदार मुन्ना कुमार ने बताया कि आग करीब रात्रि 2 बजे लगी थी। शुरुआत कहां से हुई इसका ठीक से अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है गद्दी के अंदर बहुत सारे कामगार सो रहे थे। अचानक रोशनी और तपन बढ़ने से आंख खुली और किसी तरह से बाहर निकल कर लोगों ने अपनी जान बचाई। जिसके बाद दमकल को इसकी सूचना दी गई। चार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई थी। अभी भी दो दमकल की गाड़ियां इस कार्य में लगी हुई है। आग संभवत शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग की वजह से बीरेंद्र, प्रमोद,रौशन, बबलू, आलम, अवधेश, रामधीन, राजकुमार समेत करीब 25 लोगों के दुकान को अपने चपेट में ले लिया है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: