बिहार

रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी की रेड भ्रष्ट अफसर ‘रिश्वत’ के पैसे से पटना में बना रहा आलीशान’ मकान

मोतिहारी(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। राज्य की तीन जांच एजेंसी लगातार भ्रष्ट लोकसेवकों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आज निगरानी ब्यूरो ने निबंधन विभाग के एक भ्रष्ट अफसर के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। निगरानी ब्यूरो की जांच में मोतिहारी के सब रजिस्ट्रार के पटना में आलीशान महल का खुलासा किया है।

मोतिहारी के जिला अवर निबंधक वृजकिशोर शरण के तीन ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो छापेमारी कर रही है। निगरानी ब्यूरो मोतिहारी के सरकारी कार्यालय व आवास की तलाशी ली है। वहीं एक टीम पटना में जिला अवर निबंधक के पुर्णेंदु नगर में बन रहे बड़े महल की तलाशी ली है। पटना में बन रहे बड़े भवन को देख जांच एजेंसी चकरा गई है। बताया जाता है कि रिश्वत के पैसे से अवर निबंधन राजधानी में बड़ा महल खड़ा कर रहे। अभी उस बड़े मकान में फिनिशिंग का काम चल रहा है।

बताया जाता है कि जिला अवर निबंधक वृजकिशोर शरण 10 सालों की नौकरी में ही अकूत संपत्ति अर्जित की है। पटना में 2017-18 में जमीन खरीदकर उस पर भव्य मकान बनाया जा रहा है। निगरानी की जांच में अवर निबंधक के एक बैंक खाते से 74 लाख रू जमा होने के कागजात मिले हैं। इसके अलावे कई अ्य पासबुक व कागजात मिले हैं। जांच में श्रीकृष्णापुरी स्थित एक बैंक में लॉकर का भी पता चला है। निगरानी ब्यूरो बाद में उस लॉकर को खुलवाकर तलाशी लेगी।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: